न्यूयॉर्क मेयर आवास के बाहर IED मिलने से हड़कंप

untitled 2026 03 09t063534 1773018575

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर  में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के मेयर के आधिकारिक आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण फेंके जाने की घटना सामने आई। शुरुआती जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि यह उपकरण वास्तव में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) था, जो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

यह घटना शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी  के आधिकारिक निवास ग्रेसी हवेली  के बाहर हुई। यहां एक प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक उपकरण को जलाकर फेंक दिया था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

इटावा में नाबालिग की हत्या, आरोपी जीजा ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी साझा करते हुए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त Jessica Tisch ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह कोई सामान्य धुआं बम या नकली उपकरण नहीं था, बल्कि असली IED था। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह उपकरण सक्रिय हो जाता तो इससे गंभीर चोटें या जान का नुकसान भी हो सकता था। इसलिए इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच एजेंसियां फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उपकरण किसने तैयार किया और इसके पीछे क्या मकसद था। पुलिस के साथ-साथ संघीय एजेंसियां भी मामले में सक्रिय हो गई हैं।

Spread the love

One thought on “न्यूयॉर्क मेयर आवास के बाहर IED मिलने से हड़कंप”

Comments are closed.

Shraddha Dubey
Crime News homeslider Raj Dharm UP

राह देखते देखते श्रद्धा दुबे का जेल में बीता पहला दिन

Shraddha Dubey जेल की महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती रात लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की जेल के महिला बैरक में जमीन पर करवटें बदलती बीती। लग्जरी जीवन जीने वाली कथित हाई प्रोफाइल बहनों को जेल के बिस्तर और कंबल […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बन रहे योग

Horoscope कुछ राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपना भविष्य मेष : कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा, विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। भाग्‍य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते जाएं, सफलता अवश्‍य मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More