ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी ,12 करोड़ रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 03 07 at 3.24.06 PM
  • एक कार, एक मोबाइल फोन, 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 6,080 रुपए की नकदी बरामद

        ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौंक थाना क्षेत्र से शनिवार को बाराबंकी जिले की एएनटीएफ टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार से 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, मोबाइल फोन, 6,080 रुपए की नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक अयनुद्दीन की टीम ने चौक पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने मैदान के पास घेराबंदी की।

ये भी पढ़ें

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूचना थी कि चौक थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के पास एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंची ANTF  टीम ने चौक पुलिस के साथ मिलकर एक शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर बाराबंकी व हाल पता न्यू हैदरगंज ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद इमरान बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित ने बताया कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ एक व्यक्ति जिसका नाम व पता नहीं जानता है, उसे ठाकुरगंज क्षेत्र में कम दाम पर खेप पहुंचाने की बात स्वीकार किया है।  ANTF टीम के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

ये भी पढ़ें

AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

Spread the love

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Uttar Pradesh

सिद्धौर के नसीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक विनीता मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार वर्मा एवं शिक्षक संकुल राम इकबाल द्वारा […]

Spread the love
Read More