इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा

LPG Price Today

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। वहीं, होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ गए हैं।

राजधानी और बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली: 853 रुपये → 913 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये → 912.50 रुपये

कोलकाता: 879 रुपये → 930 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये → 928.50 रुपये

यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बढ़ोतरी है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगे

इजरायल-ईरान तनाव के कारण कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ेगा।

नई कमर्शियल सिलेंडर कीमतें

दिल्ली (19 किलो): 1768.50 रुपये → 1883 रुपये

मुंबई (19 किलो): 1720.50 रुपये → 1835 रुपये

कोलकाता (19 किलो): 1875.50 रुपये → 1990 रुपये

चेन्नई (19 किलो): 1929 रुपये → 2043.50 रुपये

गौरतलब है कि एक मार्च 2026 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28-31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अब एक सप्ताह में 143 से 146 रुपये तक का इजाफा हो चुका है।

Gurugram
Business

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

Gurugram: डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन और कंटेंट इंडस्ट्री की प्रमुख उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में नियांस एजेंसी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुग्राम स्थित DLF साइबर पार्क के DLF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एजेंसी ने दूसरी बार आयोजित माडेक्स अवॉर्ड्स में ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’ का खिताब […]

Read More
Karwa Chauth
homeslider Lifestyle

करवा चौथ: आखिर त्याग और समर्पण की जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं पर ही क्यों?

करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। महिलाएं सजती-संवरती हैं, पूजा की तैयारियां करती हैं और चांद निकलने का इंतजार करती हैं। कई महिलाओं के लिए यह दिन प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। लेकिन इस खूबसूरत परंपरा के बीच एक सवाल भी उठता है—रिश्तों की सलामती के […]

Read More
Business

कैरेट सोना असली है या नकली? घर पर ऐसे करें गोल्ड की शुद्धता की जांच

Gold Purity Test at Home: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्वेलरी की शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है। सोना खरीदने में लोग अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ज्वेलर आपको जिस कैरेट का सोना बेच रहा है, […]

Read More