पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

WhatsApp Image 2026 03 02 at 7.08.14 PM

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक राजनयिक और रसद संबंधी प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय मिशनों के अधिकारी बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और कई उड़ानें रद्द होने के कारण फंसे हजारों भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

शनिवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मध्य पूर्व और भारत सहित अन्य देशों में सैकड़ों उड़ानें बाधित हुई हैं। यही वजह है कि इजरायल, ईरान, कुवैत, कतर और यूएई जैसे देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा, सटीक स्थिति और तत्काल आवश्यकताओं की निगरानी के लिए ‘चौबीसों घंटे-सातों दिन’ संचार चैनल स्थापित किए हैं। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कुवैत में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए एयरस्पेस बंद होने की वजह से कुवैत में फंसे भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। कई भारतीय नागरिक कुवैत एयरपोर्ट से निकल चुके हैं और कुवैत सिटी के अलग-अलग होटलों में रुके हुए हैं, जबकि कुछ दूसरे एयरपोर्ट के होटलों में हैं। दूतावास ने कहा कुवैत में उनके रहने का ध्यान रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। दूतावास लगातार संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में है और कुवैती अधिकारियों और एयरलाइंस को उनके अच्छे सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता है।

इससे पहले इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में लिखा भारतीय दूतावास इजरायल में भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है, जिसमें टूरिस्ट, शॉर्ट-टर्म बिजनेस विजिटर और मीडिया के लोग शामिल हैं, जो अभी देश में हैं और मौजूदा हालात से प्रभावित हैं। इसके अलावा कतर स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी एक एडवाइजरी में बताया कि चूंकि 2 मार्च को दोहा बंद रहेगा, मगर इस दौरान भारतीय दूतावास भारतीय मूल के लोगों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपनी इमरजेंसी सेवाएं जारी रखेगा। वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण उड़ानों के रद्द होने के मद्देनजर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें वीजा विस्तार में सहायता की आवश्यकता हो या अपने प्रवास को नियमित करने की आवश्यकता हो तो वे अपने निकटतम विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क करें।

Spread the love

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Bhanu Saptami 2026
homeslider Religion

भानु सप्तमी कल: जानें सूर्य देव की पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का एक अत्यंत पवित्र और फलदायी दिन माना जाता है। जब भी हिंदू पंचांग की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उस अद्भुत संयोग को ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है (चूंकि ‘भानु’ सूर्य देव का ही एक नाम है)। इसे ‘सूर्य […]

Spread the love
Read More
Ramayan Katha
homeslider Religion

मंथरा ने क्यों दिलाया था राम को वनवास? जानिए पूर्व जन्म की कथा

Ramayan Katha: रामायण में मंथरा का नाम आते ही उस दासी की छवि सामने आती है, जिसने कैकेयी के मन में ऐसा विचार डाला कि भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास मिला और भरत के लिए राजगद्दी की मांग उठी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मंथरा ने आखिर श्रीराम के प्रति विरोध का […]

Spread the love
Read More