ICC T20 विश्व कप 2026: भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

befunky collage 2026 03 01t092003 1772337017

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

सुपर-8 की अंक तालिका से तय होगा सेमीफाइनल का रास्ता

सेमीफाइनल समीकरण समझने के लिए सुपर-8 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालना जरूरी है। ग्रुप-बी में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं और वह पहले स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड एक जीत और एक मैच बारिश से रद्द होने के कारण कुल तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें देखें

ग्रुप-ए में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में

ग्रुप-ए में साउथ अफ्रीका ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर चार अंक हासिल किए हैं और शीर्ष पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है, इसलिए उसके पहले स्थान पर रहने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में भारत अगर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह ग्रुप की दूसरे नंबर की टीम के रूप में क्वालीफाई करेगा।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर लगभग तय

टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार एक ग्रुप की टॉप टीम का मुकाबला दूसरे ग्रुप की दूसरे स्थान वाली टीम से होता है। इस समीकरण के तहत अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मजबूत इंग्लैंड से होने की पूरी संभावना है। वहीं अगर वेस्टइंडीज जीतती है तो इंग्लैंड से भिड़ंत उसी की होगी।

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

 

कब और कहां होगा सेमीफाइनल

ICC T20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम के क्वालीफाई करने की स्थिति में वह 5 मार्च को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी।

 

Spread the love

New Delhi
Sports

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बड़ा झटका लगा है। 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अब श्रीलंका में नहीं होगी। ICC ने टूर्नामेंट को श्रीलंका से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतियोगिता की नई मेजबानी किस देश को दी जाएगी, इसकी आधिकारिक […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Sports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 वीं वाहिनी SSB ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज की ओर से “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ […]

Spread the love
Read More
Bengaluru
Sports

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

Bengaluru: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच रविवार से बढ़ने वाला है। पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट्रल ज़ोन का सामना शानदार लय में चल रही पूर्वी क्षेत्र से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ ज़ोन और साउथ ज़ोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी। […]

Spread the love
Read More