मिडिल ईस्ट तनाव का असर: आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

air india same 1772337697

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण आज भारत से संचालित होने वाली करीब 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। इससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने एहतियातन उड़ान संचालन में बदलाव किए हैं। इससे पहले शनिवार को भी 410 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई थीं। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को सीमित या अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

नया लुकके व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर सुरक्षा और संचालन मानकों की लगातार समीक्षा कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख हवाई अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है और संभावित रूट डायवर्जन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) लगातार यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं पर नजर रख रहा है। ‘एयरसेवा’ पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का तेजी से समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

ये भी पढ़ें

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

इस बीच एयर इंडिया ने भी कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से लंदन, न्यूयॉर्क, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, शिकागो और टोरंटो जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं होते, तब तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान जारी रह सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

Spread the love

Business

टेलीकॉम के क्षेत्र में जियो ने मचाया गदर, जोड़े सात करोड़ यूजर्स

Reliance Jio : रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के टेलीकॉम बाजार में अपनी मौजूदगी के एक दशक के दौरान बड़ा विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार, अगस्त 2016 में शून्य मोबाइल सब्सक्राइबर बेस से शुरुआत करने के बाद जून 2026 तक यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में जियो के मोबाइल यूजर्स […]

Spread the love
Read More
Stock Market
Business

सेंसेक्स 77 हजार के नीचे बंद, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार गिरने की पाँच बड़ी वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत के बाद गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार पर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूटकर 76,957.27 […]

Spread the love
Read More
Inflation News
Business homeslider

प्याज ने फिर रुलाया! 62 रुपये किलो पहुंचा भाव, दूध-चीनी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई की मार

Inflation News: महंगाई का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। रसोई का बजट पहले ही दूध और चीनी की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा हुआ था, वहीं अब प्याज के दाम में तेजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों […]

Spread the love
Read More