मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

  • इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’

नया लुक डेस्क,

नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। होली मनाने भारत आ रहे लोगों को वहीं होली मनानी पड़ेगी। क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव और क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने का सीधा असर भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। Air India ने आज अमेरिका और यूरोप जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने दिल्ली से निर्धारित कई उड़ानों को रद्द किया है, जिसमें लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, शिकागो और अमेरिका के अन्य प्रमुख शहर शामिल हैं।

दिल्ली से अमेरिका, लंदन और पेरिस के लिए निर्धारित उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन ने कहा है कि यह निर्णय यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से ताजा जानकारी लेते रहें।

मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रद्द, इज़राइल में फंसे कई भारतीय खबरनवीस, दूतावास अलर्ट पर

Emirates ने भी रोकी उड़ानें

क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण Emirates ने रविवार एक मार्च को यूएई समयानुसार दोपहर तीन बजे तक दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले फ्लाइट स्टेटस की जांच करने की अपील की है। ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने वाले यात्रियों को अपने एजेंट से संपर्क करने को कहा गया है। एमिरेट्स ने बयान जारी कर कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय जारी है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More
homeslider International

खामनेई के करीबी शामखानी की भी मौत, जानिए कौन है ईरान का सुप्रीम लीडर खामनेई

चीन और रूस ने की ईरान की तरफदारी, दुनिया पर मंडराने लगा है बड़ा खतरा UNSC में अमेरिका का दावा, ट्रम्प को मारने की थी कोशिश, उसी का लिया बदला नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, आशीष द्विवेदी, प्रशांत पाल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सिंह और अंकिता यादव) तेल अवीव/तेहरान/नई दिल्ली/यूएई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच […]

Read More
homeslider International

चरम पर तनावः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि

रमजान के पाक महीने में ईरान समेत खाड़ी देशों के मुसलमान परेशान, इजराइल पर आक्रोश जारी श्रीनगर में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, वहीं पूरे अरब में तीन दिन के शोक की घोषणा ईरान में खामनेई के बेटे को मिला सुप्रीम लीडर का दर्जा, 40 दिनों तक मनेगा शोक नया लुक डेस्क (श्वेता शर्मा, आशीष द्विवेदी, […]

Read More