लखनऊ में राज्य स्तरीय बाल उत्सव में मुस्कुराएगी बेटियों की प्रतिभा

WhatsApp Image 2026 02 27 at 2.40.41 PM

 

  • महिला दिवस विशेष
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय बाल उत्सव
  • प्रदेश भर की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होगा भव्य प्रदर्शन
  • सात मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागी; अगले दिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के राज्य स्तरीय मंच पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का दमखम
  • हर बालिका को शिक्षा के साथ पहचान और अवसर देने को प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार: संदीप सिंह
  • बालिका प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित कराने का प्रयास: मोनिका रानी

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश संदीप सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सात  मार्च 2026 को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय बाल उत्सव में प्रदेश भर की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भव्य प्रदर्शन होगा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागी  सात मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे और अगले दिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। बता दें कि महिला दिवस पर आयोजित यह राज्य स्तरीय बाल उत्सव ‘सशक्त बालिका-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक पहल बनेगा और यह संदेश देगा कि मंच, मान और अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित कर सकती हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश संदीप सिंह का कहना है कि महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रदेश की बेटियों को उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रदर्शन का सशक्त मंच देगा। हर बालिका को शिक्षा के साथ पहचान और अवसर दिलाना तथा उन्हें भविष्य की नेतृत्वकर्ता बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बेटियों के लिए अभिव्यक्ति, नवाचार और नेतृत्व कौशल का अवसर

इस बाल उत्सव में बेटियों को अपनी अभिव्यक्ति, नवाचार और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का व्यापक अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को मंच, मार्गदर्शन और सम्मान प्रदान करते हुए यह आयोजन इस तथ्य को रेखांकित करेगा कि उत्तर प्रदेश की बेटियां अब हर क्षेत्र में नई पहचान गढ़ने की क्षमता रखती हैं। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। जनपद स्तर से राज्य स्तर तक की चयन प्रक्रिया से गुजरकर पहुंचने वाली प्रतिभाएं प्रदेश की विविध सांस्कृतिक धरोहर और शैक्षिक क्षमता की झलक भी प्रस्तुत करेंगी।

उत्सव में क्या होगा

  • प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागियों की सहभागिता,
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं,
  • बौद्धिक एवं नवाचार आधारित,
  • बालिका प्रतिभाओं पर विशेष फोकस,
  • राज्य स्तरीय मंच पर सम्मान व प्रमाणन,
  • सात मार्च को प्रतिभागियों का आगमन, आठ मार्च को मुख्य आयोजन,

ये भी पढ़े

सरोजनीनगर में SIR योद्धाओं की विधायक आवास पर हुई बैठक

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा

इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश मोनिका रानी का कहना है कि राज्य स्तरीय बाल उत्सव में जनपदों से चयनित बालिकाओं को रचनात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक अभिव्यक्ति का व्यापक अवसर मिलेगा। यह आयोजन बालिका प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने का अवसर है।

ये भी पढ़े

बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

Politics Uttar Pradesh

जनसमस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर है सपा : योगी

मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन  शिक्षकों को पांच लाख का स्वास्थ्य कवर, दुर्घटना पर डेढ़ करोड़ तक की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी Mirzapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी को विकास और जनसमस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर करार दिया। उन्होंने कहा […]

Read More
Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर नजरें New Delhi : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर […]

Read More