नेपाल चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर महराजगंज जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

WhatsApp Image 2026 02 19 at 2.18.09 PM
  • महराजगंज जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस का गश्त तेज

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में आगामी नेपाल चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और सशस्त्र सीमा बल (एस‌एसबी) के जवानों ने सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। यह अभियान नौतनवां और सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों तथा मुख्य मार्गों पर केंद्रित रहा। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां विशेष रूप से सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। नेपाल में चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, अवैध आवाजाही या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने पैदल गश्त की। जवानों ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, होटल, ढाबों और संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच-पड़ताल की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मादक पदार्थों की तस्करी में तीन तस्कर 29 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार

 

पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही, उन्होंने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश भी दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव और त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की गई और आने-जाने वालों की पहचान की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें

वरिष्ठ अधिवक्ता माहताब खान बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि-विभाग गोरखपुर मंडल के चेयरमैन

 

पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। नागरिकों ने पुलिस और एसएसबी की सक्रियता की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। नौतनवां सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने मीडिया को बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

 

Spread the love

Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More