व्यापारी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खुलासे को लेकर अड्डा बाजार में परिजनों का हंगामा

WhatsApp Image 2026 02 11 at 12.13.56 PM

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज। मंगलवार को मिले संदिग्ध अवस्था में मृत व्यापारी के परिजनों ने आज हंगामा खड़ा कर दिया है, बताया जा रहा है कि परिजनों ने मांग किया है कि संदिग्ध हालात में हुए व्यापारी की मृत्यु का हत्या की गुत्थी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाये। परिजन अपनी मांग अड़े और अड्डा बाजार में रास्ता जाम कर ज्वेलरी व्यापारी अजय वर्मा की मौत पर तत्काल खुलासा को लेकर सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया, वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ भी परिजनों के साथ सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़े

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

 

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिले शव को लेकर परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया है। उनकी मांग है कि जिले के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और मामले का तत्काल व निष्पक्ष खुलासा किया जाए। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़े

समुद्र में विमान की क्रैश लैंडिंग का वायरल वीडियो, सोमालिया में हड़कंप मचा

परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, उनका धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

ये भी पढ़े

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

Spread the love

High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
LDA Bribery Scandal
Uttar Pradesh

LDA सुपरवाइजर साढ़े सात लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

जेई समेत तीन पर कसा शिकंजा LDA Bribery Scandal :  सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अवर अभियंता, पर्यवेक्षक और एक अन्य व्यक्ति को 7.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।। LDA में यह कार्रवाई आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी के नेतृत्व […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More