यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर बवाल तेज, CM योगी के निर्देश पर FIR, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त

manoj 1770360925 1

लखनऊ । यूपी  उत्तर प्रदेश में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ब्राह्मण समाज के तीखे विरोध और प्रदेशभर में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में वेब सीरीज के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से यह कार्रवाई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

ये भी पढ़े

PM Kisan Yojana 22वीं किस्त: आपके खाते में आएंगे ₹2000 या नहीं? लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

SHO ने खुद दर्ज कराई FIR

हजरतगंज कोतवाली के एसएचओ विक्रम सिंह ने स्वयं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, वेब सीरीज का शीर्षक और इसकी विषयवस्तु एक विशेष जाति को लक्षित करती है, जिससे समाज में रोष और असंतोष फैल रहा है।

एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिनमें—

धारा 196 : धर्म, जाति और भाषा के आधार पर वैमनस्य फैलाना

धारा 299 : जानबूझकर किसी वर्ग की भावनाएं आहत करना

धारा 352 : शांति भंग करने के इरादे से अपमान

धारा 353 : सार्वजनिक उपद्रव सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 शामिल हैं।

पुलिस को क्यों करनी पड़ी सख्ती

पुलिस का कहना है कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही थी। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म का नाम सीधे तौर पर एक जाति विशेष को चिह्नित कर उसे अपमानित करता है। इससे न केवल सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है, बल्कि कई संगठनों द्वारा उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी।

ये भी पढ़े

भूकम्प के सबसे सेफजोन लखनऊ में सुबह-सुबह डोली धरती, गोंडा रहा केंद्रबिंदु

OTT कंटेंट पर उठे सवाल

इस मामले ने एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले कंटेंट की निगरानी को लेकर बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के इस तरह का कंटेंट कैसे जारी किया जा रहा है।

सरकार का स्पष्ट संदेश

प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि समाज को बांटने या किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत करने वाले कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन

जल जीवन मिशन में देरी पर एक्सईएन प्रदीप कनौजिया को नोटिस दो ब्लॉक के BDO भी निशाने पर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  विकास योजनाओं की रफ्तार और जमीन पर उनकी स्थिति परखने के लिए महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का सख्त रुख देखने को […]

Spread the love
Read More