अलर्ट: शब-ए-बारात पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट ने कदीमी कब्रिस्तान पहुंच कर लिया जायजा

Untitled 8 copy 2
  • मातहतों को दिए दिशा-निर्देश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को शब-ए-बारात का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। वहीं यूपी के राजधानी लखनऊ में भी इस पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट पर। इस दौरान कोई किसी तरह का खलल न डाल सके इसके मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया और गल्ला मंडी स्थित कदीमी कब्रिस्तान पहुंच कर जायजा लिया।

मंगलवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों को पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जागरूक किया और कानून का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शब-ए-बारात के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है‌।

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More