सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण आज ही क्यों? सत्ता और पार्टी बचाने की मजबूरी बनी वजह

sunetra pawar 2 1769848086

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। इतनी जल्दी शपथ ग्रहण कराने का फैसला क्यों लिया गया, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

असल में यह फैसला भावनात्मक से ज्यादा रणनीतिक माना जा रहा है। जब अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर अलग राह चुनी थी, तब वह पवार परिवार में लगभग अकेले पड़ गए थे। शरद पवार गुट और परिवार का कोई भी सदस्य खुलकर उनके साथ नहीं था। अजित पवार की राजनीति पूरी तरह उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और समर्थकों पर टिकी हुई थी।

उनके अचानक निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया कि अजित पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कमान किसके हाथ में जाएगी। अगर नेतृत्व में देरी होती, तो पार्टी टूटने या दूसरे गुट में विलय का खतरा बढ़ सकता था। इसी आशंका ने सुनेत्रा पवार के नाम को आगे बढ़ाया।

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री: सुनेत्रा पवार बनीं NCP विधायक दल की नेता, आज शाम लेंगी शपथ

 

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में सुनेत्रा पवार इस भूमिका के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन पार्टी विधायकों और करीबी नेताओं का दबाव लगातार बढ़ता गया। अजित पवार द्वारा बनाई गई राजनीतिक ताकत को एकजुट रखने के लिए परिवार को तुरंत फैसला लेना पड़ा। यही वजह है कि बिना समय गंवाए आज ही शपथ ग्रहण कराने का निर्णय लिया गया। इस रणनीति के पीछे एक और अहम कारण भी है। पहले पार्टी को स्थिर करना, विधायकों को भरोसे में लेना और संगठन को एकजुट रखना—इसके बाद ही भविष्य में किसी भी तरह के विलय या राजनीतिक समझौते पर बात की जा सकेगी। अगर नेतृत्व खाली रहता, तो पार्टी के भीतर टूट-फूट तय मानी जा रही थी।

आज होने वाले शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देंगी। यह इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को सौंपा जाएगा। इसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर एक संक्षिप्त लेकिन औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम महाराष्ट्र की सत्ता राजनीति में स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश भी है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More