अजांव में आयोजित श्रीचंडी महायज्ञ का SR ग्रुप के रजत चतुर्वेदी ने किया शुभारंभ

Untitled 4 copy 31
  • धर्म ग्रंथ हमें सदमार्ग पर चलने की देते हैं सीख : रजत चतुर्वेदी
  • नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में श्रीराम कथा और राम लीला का होगा सजीव मंचन

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ का नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके छोटे पुत्र रजत चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। इस श्रीचंडी महायज्ञ में वृंदावन धाम से पधारे कथा ब्यास लीलाराम दास  के मुखार बिंदुओं से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया जाएगा।

श्रीचंडी महायज्ञ का पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की गैर मौजूदगी में उनके छोटे पुत्र रजत चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा व्यास पूज्य लीलाधर दास ने श्रीराम नामी वस्त्र भेंट कर रजत चतुर्वेदी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजत चतुर्वेदी ने कहा कि मानव जीवन के लिए श्रीराम संजीवनी की तरह है। जो त्याग, प्रेम और मर्यादा में रहने की सीख देती है।

संबोधन से पूर्व उन्होंने कथा व्यास के चरणों में शीश नवा कर उनका आशीर्वाद भी लिया। आयोजक मंडल को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया। इस मौके पर कथा ब्यास ने प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। इस दौरान सौरभ पांडेय, सुनील बाबा, अभिषेक तिवारी, दिग्विजय यादव, सुखई, मसलहुद्दीन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Brijbhushan
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, बृजभूषण के बयान ने बढ़ाई हलचल

Brijbhushan अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे विवाद को और गर्मा दिया है। बृजभूषण ने सीधे तौर पर […]

Spread the love
Read More
Workers
homeslider Purvanchal

मनरेगा में बड़ा खेल? परसा सुमाली में मजदूरों की संख्या पर उठे सवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी विकासखंड नौतनवां के ग्राम सभा परसा सुमाली में मनरेगा के तहत चल रहे चकबंद कार्य में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मौके पर पहुंचे दो पत्रकारों ने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल उठाए। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पत्रकारों और मजदूरों की […]

Spread the love
Read More
Police Recruitment
Purvanchal

DM और SP ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Police Recruitment  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित परीक्षा केंद्र का उच्च […]

Spread the love
Read More