गोरखपुर में सनसनी: बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर की हत्या

hatya NayaLook
  • गोरखपुर जमीन को लेकर हुई घटना का मामला
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार
  • आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गोरखपुर जिले झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रधान प्रत्याशी की हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात रविवार सुबह करीब नौ बजे दुबौली गांव की है। गांव निवासी पंकज निषाद को चार-पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगते ही पंकज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली मारने वालों की पहचान में पुलिस जुटी है। पंजक की बेटी ने बताया कि- हमारे पटीदार रामजतन, अंकुल, सूरज और विशाल ने घर में घुसे और पहले चाचा को कुदाल से पिटने लगे। चाचा को बचाने जब पापा दौड़कर गए तो उन्हें भी मारा और फिर अंदर कमरे में ले जाकर पापा को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर पंकज को गोली लगने की घटना सामने आई। सुबह करीब 9 बजे दुबौली गांव निवासी पंकज निषाद को एक युवक ने उसके ही घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़े

बुलन्दशहर: छोटे भाई ने बड़े भाई को सरेराह गोली से उड़ाया

पंकज के जमीन पर गिरते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। खून बहता देख परिवार के लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, उसके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
आरोप है कि इन लोगों ने पहले उनके चाचा को कुदाल से पीटना शुरू कर दिया। चाचा को बचाने के लिए जब पंकज दौड़कर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फिर उन्हें जबरन कमरे के अंदर ले जाकर गोली मार दी। सभी आरोपी पंकज के पाटीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की। सरगर्मी से तलाश कर रही है। चार से पाँच बदमाशों ने की घटना शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकुल करीब 4–5 साल बाद रविवार को कार से अपने घर आया था। उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। कार से उतरते ही वह सीधे अपने घर के बगल में रहने वाले पाटीदार पंकज के घर पहुंच गया और घटना को अंजाम दिया। उस समय घर में पंकज के माता-पिता, भाई-बहन और बच्चे मौजूद थे। इसके बाद अंकुल ने पंकज को पास बुलाया और फिर उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Spread the love

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More