अफगानिस्तान पर ट्रंप के बयान से नाराज़ हुईं इटली की PM मेलोनी

meloni vs trump 1769324437

रोम: अफगानिस्तान में NATO सहयोगियों की भूमिका को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा कर ट्रंप के दावों को न केवल गलत बताया, बल्कि इसे सहयोगी देशों के बलिदान का अपमान भी करार दिया।

मेलोनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अफगानिस्तान ऑपरेशन को लेकर ट्रंप की टिप्पणी सुनकर इटली सरकार को “गहरा आश्चर्य” हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद NATO ने अपने इतिहास में पहली और अब तक की एकमात्र बार आर्टिकल 5 को सक्रिय किया था, जो अमेरिका के प्रति सामूहिक एकजुटता का प्रतीक था। इटली की प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ इस अंतरराष्ट्रीय मिशन में इटली ने अपने सहयोगी देशों के साथ तत्काल प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इटली ने हजारों सैनिक अफगानिस्तान भेजे और रीजनल कमांड वेस्ट की जिम्मेदारी संभाली, जिसे मिशन का एक अहम क्षेत्र माना जाता था।

BJP अध्यक्ष बनने के बाद मथुरा पहुंचे नितिन नवीन

मेलोनी ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि करीब 20 वर्षों तक चले इस ऑपरेशन में इटली को भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस दौरान 53 इतालवी सैनिक शहीद हुए और 700 से अधिक घायल हुए, जो युद्ध अभियानों, सुरक्षा कार्यों और अफगान सुरक्षा बलों की ट्रेनिंग में शामिल थे।

उन्होंने लिखा कि NATO देशों के योगदान को कम करके आंकने वाले बयान स्वीकार नहीं किए जा सकते, खासकर तब जब वे किसी करीबी सहयोगी देश की ओर से आए हों। मेलोनी ने अमेरिका और इटली के रिश्तों को ऐतिहासिक और साझा मूल्यों पर आधारित बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि मजबूत दोस्ती के लिए आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान मिशन के दौरान NATO सहयोगी देश फ्रंटलाइन पर मौजूद नहीं थे। इस बयान से यूरोप के कई नेता नाराज़ हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

Spread the love

Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More
Saudi Arabia
Crime News International

सऊदी अरब में आग का कहर, सोफा फैक्ट्री में 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

रियाद में सोफा फैक्ट्री बनी आग का गोला Saudi Arabia sofa factory fire: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर […]

Spread the love
Read More
Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More