BJP अध्यक्ष बनने के बाद मथुरा पहुंचे नितिन नवीन

nitin nabin 1769324024 1

 CM योगी संग बांके बिहारी के किए दर्शन

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना।

मथुरा पहुंचने पर नितिन नवीन ने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की विकास यात्रा को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि देश तेज़ी से बदल रहा है।

नितिन नवीन ने कहा, “आज जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे लगा कि जो सड़कें पहले विदेशों में देखने को मिलती थीं, उनसे बेहतर सड़कें अब उत्तर प्रदेश में हैं। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।” उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने न केवल देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता भी की है।

मन की बात : पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों के प्रयासों से आ रहा बदलाव

बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी हमेशा कहते हैं कि यदि वे एक कदम आगे बढ़ते हैं और देश की 140 करोड़ जनता साथ चलती है, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत की वैश्विक छवि पूरी तरह बदल चुकी है। “पहले जब देश का प्रधानमंत्री विश्व मंच पर जाता था, तो वह आंख मिलाकर बात नहीं कर पाता था, लेकिन आज नरेंद्र मोदी पूरे आत्मविश्वास के साथ भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।”

नितिन नवीन यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा पहुंचे, जहां मांट क्षेत्र के बाजना कट पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके कार्यक्रम में वृंदावन चंद्रोदय परियोजना और बांके बिहारी मंदिर दर्शन शामिल रहे, जिसमें सीएम योगी भी उनके साथ रहे।

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More