गणतंत्र दिवस के उल्लास की रोशनी, सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला चेकिंग अभियान

Untitled 8 copy 22

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राजधानी में सघन चेकिंग अभियान चलाई गई। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विधान भवन के सामने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एवं ट्रैफिक सहित अन्य कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, एलआईयू एवं क्राइम ब्रांच की टीमें शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान में जुटी रही।

राजधानी में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और उसने पूछताछ की गई। इस दौरान राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थानों की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तक शहरी क्षेत्र में बने होटलों में भी गहनता से जांच पड़ताल की उधर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह भी दल-बल के साथ हजरतगंज में गहनता से चेकिंग अभियान चलाया।

झांकियों से सजेगी अवध की नगरी

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को विभिन्न झांकियों से अवध की सड़कें तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएंगी। विधान भवन पर सोमवार सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे। परेड के दौरान सेना के जवानों, पुलिस व स्कूली बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम लोगों के दिल जीतेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।

Spread the love

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More