शिक्षा ही राष्ट्र की उन्नति की जननी

Untitled 5 copy 26

विजय कुमार

सिद्धौर/बाराबंकी। रामलाल पब्लिक हाई स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि MLC  अंगद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा, “शिक्षा राष्ट्र की उन्नति की जननी है। अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा से परिवार और देश का विकास संभव है।

विधायक दिनेश रावत ने जोर दिया कि विद्यालय खोलना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। यहां जाति-धर्म का भेदभाव नहीं, हर बच्चे को समान शिक्षा मिलती है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, अमरीश रावत, चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत, प्रधान सत्यनाम सिंह गुड्डू, डॉ. राजेंद्र वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, स्वामी प्रसाद यादव, रामराज, संदीप पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन शिक्षा के महत्व और सरस्वती पूजा की भावना को मजबूत करता है।

 

Spread the love

Pooja Bedi
Entertainment Uttar Pradesh

आठ साल की सगाई, फिर भी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी

मानेक संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा Pooja Bedi’s wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। पूजा बेदी और उनके मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर की सगाई को करीब आठ साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। लंबे समय से फैंस के […]

Spread the love
Read More
Steve Smith
Sports Uttar Pradesh

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

स्टीव स्मिथ को मिला बड़ा जीवनदान Steve Smith DRS: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश […]

Spread the love
Read More
Bareilly
Uttar Pradesh

अर्पित सर्वेश ने की वैदिक गणित विशेषज्ञ DN मिश्र से भेंट

Bareilly:  साहित्य, शिक्षा और बौद्धिक गतिविधियों से जुड़े विश्व रिकॉर्डधारी साहित्यकार अर्पित सर्वेश इन दिनों बरेली के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध शिक्षक और वैदिक गणित विशेषज्ञ DN मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा, गणितीय सोच और विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता विकसित करने जैसे विषयों […]

Spread the love
Read More