CJM ट्रांसफर पर अखिलेश यादव का कटाक्ष: बोले– सुप्रीम कोर्ट खुद ले संज्ञान

akhilesh yadav 8639631d94af740869dcb25f6b6f05b7

संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर के ट्रांसफर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए न्यायपालिका से स्वतः संज्ञान लेने की उम्मीद जताई है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यह मामला केवल एक अधिकारी के तबादले तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे न्यायिक स्वतंत्रता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के बुद्धिजीवी और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोग इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। सपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद सीजेएम का तबादला किया गया।

अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर MDDA ने की सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सवालों के घेरे में है और ऐसे फैसले न्यायपालिका पर दबाव की आशंका को जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका की स्वतंत्रता सबसे अहम होती है और अगर उस पर भी सवाल उठेंगे, तो यह पूरे सिस्टम के लिए खतरनाक संकेत है।

इसी बीच अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक भी बुलाई। इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा हुई। अखिलेश ने सांसदों से कहा कि मौजूदा 37 सांसद 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की नींव रखेंगे।

बैठक के दौरान हर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई और संगठनात्मक कमजोरियों को दूर करने पर जोर दिया गया। सपा नेतृत्व ने साफ संकेत दिए कि आने वाले चुनावों में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More