बाराबंकी । बाराबंकी के सिद्धौर विकास खंड अंतर्गत सरसा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अश्वनी सिंह ‘पिंकू’ ने अपने स्वर्गीय पुत्र संस्कार सिंह की पुण्य तिथि पर भावुक होकर जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को 400 कम्बल वितरित किए, जबकि संभ्रांत नागरिकों को 151 शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने स्वर्गीय संस्कार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन सामाजिक सेवा और स्मृति को जीवंत रखने का प्रतीक बना। मौके पर ज्वाला बक्स सिंह, शेष नारायण सिंह, हरिबक्स सिंह, समाजवादी नेता अनिमेष सिंह राहुल, पूर्व प्रमुख शिवगोविंद सिंह, अंश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ऐसा कार्य गरीबों के लिए सर्दी में राहत और समाज में सद्भावना बढ़ाता है। अश्वनी सिंह का यह प्रयास प्रेरणादायक है।
