वर्दी को किया दागदार: घूसखोर दरोगा व कंप्यूटर ऑपरेटर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सरकारी
  • वर्दी एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित की शिकायत पर रंगे हाथों पकड़ा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाराबंकी जिले के बदोसराय थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर अशफाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घुसखोरों ने आरोपी बनने से बचाने के लिए पीड़ित से 25 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को दोनों रूपए ले रहे थे कि इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धरदबोचा।
बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र स्थित खलसापुर निवासी सूरज कुमार किसी मामले में आरोपी बन रहे थे कि बचने के लिए वह विवेचक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और ऑपरेटर अशफाक अहमद से मुलाकात की तो वह बचाने के एवज में रूपयों की मांग की। यह सुनते ही पीड़ित सूरज कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।

इसी आधार पर टीम ने ट्रैप लगाकर पीड़ित को रूपए देकर भेजा। सोमवार पल्हरी ओवरब्रिज के पास बुलाया। दोनों रूपए ले रहे थे कि इसी बीच पीछे से एंटी करप्शन टीम अचानक पहुंच और दरोगा सुरेश कुमार और ऑपरेटर अशफाक अहमद को धरदबोचा। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक दरोगा सुरेश कुमार मूल रूप से जनपद उन्नाव और कंप्यूटर ऑपरेटर अशफाक अहमद बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार बदोसराय थाने में तैनात हैं जबकि अशफाक अहमद संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय बाराबंकी में कार्यरत हैं।

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More