तहरी भोज कर ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

Untitled 7 copy 16
  • भेंट – परिचर्चा व तहरी भोज में शामिल हुए कई दिग्गज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ऋतु परिवर्तन के इस सर्दी-गर्मी के दौर में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने गोमती नगर में एक भव्य भेंट-परिचर्चा व तहरी भोज का आयोजन किया। स्वादिष्ट तहरी और स्नेहपूर्ण चर्चा के इस अनोखे संगम में राजनीतिक हस्तियां, पत्रकार बिरादरी, समाजसेवी और स्थानीय पार्षद सपरिवार शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य ट्रांसगोमती क्षेत्र के निवासियों में आपसी प्रेम व एकता का प्रसार करना है।

जीवन प्लाजा, विराम खंड 5, गोमती नगर स्थित आयोजन स्थल पर रविवार दोपहर एक बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिनव नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऋतु परिवर्तन के समय में स्वास्थ्य व सामाजिक संबंधों की मजबूती जरूरी है। यह भोज न केवल स्वाद का त्योहार है, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का मंच भी है। ट्रांसगोमती क्षेत्र के कल्याण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा ने बताया कि समिति ने हाल ही में क्षेत्रीय मुद्दों जैसे सड़क सुधार, जल निकासी और सामुदायिक विकास पर कई प्रस्ताव पारित किए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आने वाले दिनों में और बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। तहरी भोज में पारंपरिक व्यंजनों ने सभी को आकर्षित किया। महिलाओं व बच्चों की खास भागीदारी रही।

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

आयोजन में मुख्य रूप से एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्वी विधान सभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव, मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पद्माकर पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार आशीष मौर्य, फ़ूडमैन विशाल सिंह, पार्षद अरुण कुमार राय, पार्षद शैलेंद्र वर्मा, पार्षद राम कुमार वर्मा, पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह, पार्षद संजय सिंह राठौर, एडवोकेट विकास शर्मा,डॉ दुर्गेश धर दुबे शैलेन्द्र राय,अभय सिंह समिति के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Spread the love
Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Spread the love
Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More