उन्नाव: पहले पत्नी को मारा, फिर खुद की खुदकुशी, किस्सा जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

suicide
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • एक ही परिवार में दो लोगों की हुई मौत से मचा कोहराम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ग़रीबी की मार, प्रेम प्रसंग, बेरोज़गारी या फिर वजह कोई और को लेकर एक-दूसरे का खून बहाने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। उन्नाव जिले बांगरमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मौत को गले लगा लिया। एक ही घर में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये और मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गठित नौनिहालगंज मोहल्ले का निवासी संजय गुप्ता (42) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मां सियादुलारी (65), पत्नी वंदना (38) और दो छोटे बच्चे के साथ रहता था। मृतक की मां सियादुलारी ने बताया कि, पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार शाम भी संजय और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, काफी समझाने के बाद झगड़ा शांत हुआ और सभी खाना खाकर सो गए। बुधवार सुबह सब कुछ ठीक-ठाक लग रहा था। इसी दौरान संजय के उठते ही पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। सुबह भी बीच-बचाव कर दोनों को समझाकर शांत कराया गया। करीब एक घंटे तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों को शक हुआ। उसने घर में देखा तो वंदना जमीन पर बेसुध पड़ी थी। परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो संजय वहां मौजूद नहीं था। तलाश करने पर पता चला की उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की मां सियादुलारी ने बताया कि दोनों के झगड़ों से पूरा परिवार परेशान था। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह जब वह घर से बाहर गई थीं, तब उन्हें इस अनहोनी का अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि अब सब कुछ चला गया।

Spread the love

High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More