भारत के सहयोग से भूटान में सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Untitled 3 copy 13

शाश्वत तिवारी

थिम्पू। भूटान में 200 किलोवाट-पीक (KW-P) के एक सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास थिम्पू के कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CST) में हुआ, जो भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत के सहयोग से ‘सौर और पवन परियोजनाओं को समर्थन’ प्रोजेक्ट के तहत भूटान द्वारा शुरू की जा रही विभिन्न रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं में से पहली है। इसका लक्ष्य पड़ोसी देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने के साथ ही सोलर शिक्षा को बढ़ावा देना है। थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा रिन्यूएबल एनर्जी पार्टनरशिप काम कर रही है।

फुएंटशोलिंग के कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 200केवी रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए शिलान्यास समारोह हुआ। यह भूटान के स्वच्छ ऊर्जा विजन की दिशा में एक कदम है, जो सोलर एनर्जी क्षमता को मजबूत करेगा। यह 13वीं पंचवर्षीय योजना में ‘सौर और पवन परियोजनाओं को समर्थन’ प्रोजेक्ट के तहत भारत के सहयोग से भूटान द्वारा शुरू की जा रही कई रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं में से पहली है। सीएसटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एक बयान में कहा कि, सीएसटी ने 200 केडब्ल्यू-पी रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम के लिए सलांग टेंड्रेल (शिलान्यास) समारोह आयोजित किया, जो 2040 तक 5,000 मेगावाट का लक्ष्य हासिल करने के भूटान के रिन्यूएबल एनर्जी विन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे जेबी सोलर सॉल्यूशंस द्वारा बनाया जा रहा है, जो मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह 18.29 मिलियन न्गुल्ट्रम का प्रोजेक्ट है और एक बार चालू होने के बाद, यह सिस्टम नेट-मीटरिंग के जरिए बीपीसी एलवी ग्रिड के साथ इंटीग्रेट हो जाएगा, जिससे सीएसटी स्वच्छ, टिकाऊ ऊर्जा उत्पन्न और साझा कर पाएगा। बयान में कहा गया, इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य आईएसए फ्लैगशिप प्रोग्राम के तहत स्थापित स्टार-सी के अलावा सोलर शिक्षा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में सीएसटी की क्षमता को मजबूत करना भी है। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत भूटान के साथ क्षेत्रीय ऊर्जा एकीकरण को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के हाल ही में किए भूटान दौरे ने दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को एक नई दिशा दी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने 45.5 करोड़ डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट की घोषणा की और भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित पुनात्सांगछू-द्वितीय जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया।

Spread the love

Kathmandu
homeslider International

नेपाल में बाढ़ का कहर जारी, 900 पार हुआ मौत का आंकड़ा; हजारों की तलाश जारी

Kathmandu: नेपाल में बाढ़ और उससे जुड़ी प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा दी है। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 903 पहुंच गई है, जबकि 4,247 लोगों के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
Crime News International

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

Kathmandu: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने सैकड़ों नहीं, बल्कि 1643 बच्चों की जिंदगी बचा ली। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिली। स्कूल परिसर में उस […]

Spread the love
Read More