IGRS निस्तारण में नौतनवां व फरेंदा तहसील को प्रदेश स्तर पर मिला प्रथम स्थान

WhatsApp Image 2026 01 08 at 7.43.57 PM
  • यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम – जिलाधिकारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! राज्य स्तर से जारी दिसंबर माह के समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रिपोर्ट में नौतनवां व फरेंदा तहसील ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सदर तहसील 55 वें एवं निचलौल तहसील 83 वें स्थान पर रही।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। फरेंदा व नौतनवां तहसील प्रशासन ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने इस सफलता पर समस्त राजस्व कर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना होगा।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस के बाद किसान नेता से मारपीट Farmer leader assault case: मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित मारपीट के मामले में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच प्रभावित न हो और निष्पक्षता बनी रहे, इसके […]

Spread the love
Read More
The iPhone Obsession
Crime News homeslider Maharastra

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

The iPhone Obsession: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित तौर पर महंगा iPhone खरीदने की जिद को लेकर 19 वर्षीय युवक का अपने पिता से विवाद हुआ। इसके बाद युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। उसे समझाने और बचाने के लिए पहुंचे माता-पिता भी हादसे […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

कोलंबो टेस्ट से पहले पुजारा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

कुलदीप यादव को बाहर करने पर पुजारा Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के पास […]

Spread the love
Read More