वर्ष 2025 मे व्यापार मंडल व अध्यक्ष के कार्यों की पड़ताल

Untitled 4 copy 7
  • एक दिन में कोई ललित सक्सेना अध्यक्ष व्यापार मंडल नही बन जाता-व्यापारी
  • वीते वर्ष में व्यापारी कार्य से दो सौ दिन लगभग दुकान बंद कर जन की सेवा

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ । राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में अपने जनसेवा का झंडा बुलंद करने वाली उतरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कम समय मे अपने सेवा भाव से व्यापारियों सहित स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों मे अपनी पकड बना ली है। बताते चलें उक्त उपलब्धि एक दिन के जन सेवा की देन नही है इसके लिए मृदुभाषी ललित को अपने दुकान ललित इलेक्ट्रिक को टाइम न देने का दंश झेलना पडा है वर्ष 2025मे लगभग दोसौ दिनो तक सेटर बंद से खुद का व्यापार लगभग समाप्ति के कगार पर पहुंच गया आये दिन दुकान बंदी नेतागीरी जनसेवा से इनका परिवार भी इनसे नाराज अप्रसन्न रहता है पर। एक बुजुर्ग व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया व्यापार का खुला गणित है । एक घंटा दुकान बंद से दिन भर दुकान बंद का असर पड़ता है,पूरा दिन दुकान बंद करने से एक सप्ताह तक दुकान बंद का असर पड़ता है,एक सप्ताह बंद करने से एक माह का असर पड़ता है,एक माह दुकान बंद से पूरे एक वर्ष का असर पड़ता है।

वर्ष 2025 मे अध्यक्ष के जनहित के कार्यों उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त पर एक नजर, वीमार योगेश गार्ड को जरूरत पर एक यूनिट ब्लड दिया उसी स्वर्गवासी गार्ड के दो छोटे बच्चों को द सिटी स्कूल मे मीडिया के साथ जाकर फीस माफी करवाया, मेदांता अस्पताल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम मे बुजुर्गों के बीच जाकर राशन फल मिठाई कपडा आदि बांटना,द सिटी स्कूल के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उत्साह बर्धन करना, व्यापारी के यहां चोरी होने पर पुलिस के साथ मीटिंग कर समस्या समाधान का प्रयास करना।

मेदांता हॉस्पिटल मे 200 व्यापारियों, दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों का हेल्थ कार्ड बनवाना। नववर्ष पर व्यापारी व अधिकारी समाज मे शुभकामना कलेंडर वितरित, उतरठिया पुल पर जाम समस्या निवारण हेतु टा्फिक पुलिस के साथ सुझावी मीटिंग। पहलगाम मे शहीद लोगों के याद मे कैंडल मार्च, मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के उपर अत्याचार पर प्रदर्शन , स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत 251 कन्यापूजन एवं कन्या भोज का सफल आयोजन। बडे मंगल को बडामंगल भंडारे का सफल आयोजन। होली और जुमे की नमाज एक साथ पडने पर पुलिस व व्यापार मंडल मिलकर शान्ति बनाए रखकर कार्यक्रम संपन्न करवाना।

जनसेवा की भावना आपको कहां से मिला तो अध्यक्ष ने कहा हमारे अगुवा व गुरु  संदीप बंसल  व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री के जनहित के कार्यों से प्रेरणा व उनका आशीर्वाद लेकर ही कर पाता हूं उनका मार्गदर्शन आशीर्वाद सदैव हमारे यूनिट पर बना रहता है। जनहित मे भाजपा ने सरोजिनी नगर के खरिका वार्ड का बूथ अध्यक्ष बनाया वहीं विश्व हिन्दू परिषद संगठन ने क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। क्षेत्र के कई संगठनों ने अपने साथ जोडा। उक्त वार्ता पर व्यापार मंडल अध्यक्ष टीम के संरक्षक गुरू वशिष्ठ जैसे सतेन्द्र सिंह,महा मंत्री और अध्यक्ष के हनुमान जैसे चंदन गुप्ता, भाई लक्षमण जैसे बृजपाल जी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More