भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने इंस्पेक्टर चिनहट को बुकें भेंट कर सम्मानित किया

Untitled 15 copy 3

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने रविवार को नए साल के मौके पर रविवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को बुकें भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य होगा।

उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा, सड़क पर सुचारु व्यवस्था और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने यह भी कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में व्यापारियों को पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी बात सम्मानपूर्वक सुनी जाएगी। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस प्रशासन और व्यापारी वर्ग का आपसी सहयोग चिनहट कस्बे के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सम्मान समारोह में कई व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More