नौतनवां में गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Untitled 11 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को नौतनवां स्थित गुरुद्वारा सभा के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर  गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक पालकी में सजाकर पंज प्यारों के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ‘सत  अकाल’ और ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

बैंड बाजे और कीर्तन मंडलियों द्वारा गुरबाणी का मनमोहक गायन किया गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पंज प्यारों पर पुष्प वर्षा की गई तथा जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान, शरबत और लंगर की उत्तम व्यवस्था की गई।

इस धार्मिक आयोजन में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास पुरुष कभी भी राजसत्ता, जमीन-जायदाद, धन-संपदा या यश की प्राप्ति के लिए युद्ध नहीं करते। गुरु गोविन्द सिंह  ऐसे ही महान इतिहास पुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ संघर्ष किया। इस अवसर पर धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, अनिल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, अशोक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
UP Startup Policy 2026
Uncategorized

योगी कैबिनेट का फैसलाः 29 में से 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट का फैसलाः 29 में से 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज, पदक विजेताओं की होगी सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 को भी दी गई हरी झंडी UP Startup Policy 2026 : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद […]

Spread the love
Read More