नौतनवां महिला चिकित्सालय में कमीशन का खेल!

Untitled 18 copy 13
  • सरकारी दवाओं को बेअसर बताकर मरीजों को बाहर की दवा खरीदने को मजबूर

राजेश जायसवाल

महाराजगंज। कुछ सरकारी डाक्टर ऐसे होते हैं कि उन्हें बिना कमीशन की रोटी हजम ही नहीं होती। वह चले तो मुर्दों का कफन भी बेचकर कमीशन डकार जायें। राजकीय महिला चिकित्सालय नौतनवा में डाक्टरों का ऐसा कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां का एक डाक्टर सरकारी सप्लाई की दवाओं को नकली बता कर मरीजों को मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदने को मजबूर करता है। इतना ही नहीं किस मेडिकल स्टोर्स से खरीदना है, इसकी छोटी सी चिट दवा की पर्ची पर चिपका देता है ताकि मरीज कहीं अन्यत्र न चला जाय सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चिकित्सालय परिसर में सक्रिय कुछ बिचौलियों को डॉक्टर का कथित संरक्षण प्राप्त है। ये बिचौलिए मरीजों और उनके तीमारदारों को खास दवा दुकानों तक पहुंचाते हैं, जहां से दवाएं खरीदने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता है।

गरीब और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं, जो सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज और दवाओं की उम्मीद लेकर पहुंचती हैं, वे बाहर की दवाओं का खर्च वहन न कर पाने के कारण अधूरा इलाज कराने को मजबूर हैं। इससे सरकार की “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा” की मंशा को सीधा पलीता लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं तो फिर बाहर की दवा क्यों लिखी जा रही है? क्या स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले से अनजान है या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है? अस्पताल में आए ज्यादातर मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही हैं। मरीज बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर है इन डॉक्टरों के खिलाफ कई बार शिकायतें भी हुई लेकिन जिले पर इनकी अच्छी पकड़ होने के नाते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।

Spread the love

Untitled 12 copy
Politics Uttar Pradesh

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

  Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत सोशल मीडिया पर एक नई शक्ल में उतर आई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब पारंपरिक भाषण-बाज़ी से आगे बढ़कर AI-निर्मित वीडियो और पोस्टरों की जंग छिड़ गई है, जिसे कई हलकों में AI वॉर कहा जा रहा है। हालिया […]

Spread the love
Read More