गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मुठभेड़

encounter 1767066546
  •  हत्या के आरोपी सुहैल और शान गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के दो वॉन्टेड आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्नू उर्फ सुहैल और शान के रूप में हुई है।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वॉन्टेड दोनों बदमाश डाबर तालाब क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलीला मैदान की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को बचाने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

घायल अवस्था में दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

श्राची बंगाल टाइगर्स ने महिला HIL में सूरमा हॉकी क्लब को हराया

कहां के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, मन्नू उर्फ सुहैल थाना अंकुर विहार क्षेत्र के बंगाली पीर, डाबर तालाब का निवासी है, जबकि शान थाना लेनी क्षेत्र के प्रेमनगर का रहने वाला है। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि इन्होंने 11 दिसंबर 2025 को SLF वेद विहार क्षेत्र में शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना अंकुर विहार में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मन्नू उर्फ सुहैल एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि शान पर भी कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

Spread the love

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम घोषणा की है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ इसके दायरे का भी विस्तार करेगी। इससे इन योजनाओं से जुड़े मौजूदा […]

Spread the love
Read More