नए साल पर यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, जनवरी के बिल पर इतने प्रतिशत की छूट…

545843 whatsapp image 2025 12 29 at 125111

लखनऊ। नए साल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जनवरी महीने के बिजली बिल में 2.33 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को जनवरी में कम बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

बिजली विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह छूट ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के समायोजन के तहत दी जा रही है। हर महीने यूपीपीसीएल द्वारा ईंधन अधिभार की गणना की जाती है और उसी के आधार पर बिल में अतिरिक्त राशि जोड़ी या घटाई जाती है।

एक महीने के लिए कम होंगी बिजली दरें

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अक्टूबर माह के फ्यूल सरचार्ज का समायोजन जनवरी 2026 के बिलों में किया जाएगा, जिसके चलते उपभोक्ताओं को 2.33 प्रतिशत की राहत मिलेगी। यह छूट सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगी, चाहे वे घरेलू हों, वाणिज्यिक या औद्योगिक।

इस फैसले से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को करीब 141 करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। नए साल के पहले ही महीने में यह राहत आम लोगों के बजट को कुछ हद तक संतुलित करने में मददगार साबित होगी।

उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही भावुक हुई पीड़िता

 

पहले बढ़ा था बोझ

जानकारी के अनुसार इससे पहले सितंबर 2025 का फ्यूल सरचार्ज दिसंबर में 5.56 प्रतिशत की दर से वसूला गया था, जिससे बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 264 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा था। ऐसे में जनवरी में मिलने वाली छूट को उपभोक्ता संतुलन के तौर पर देख रहे हैं।

उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनियों के पास पहले से ही भारी सरप्लस राशि मौजूद है। उनके मुताबिक बिजली कंपनियों के पास अभी लगभग 33,122 करोड़ रुपये का सरप्लस जमा है।

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 18,592 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सरप्लस और जुड़ने की संभावना है। इस तरह कुल मिलाकर बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का सरप्लस बकाया है।

आगे भी मिल सकती है राहत?

उपभोक्ता संगठनों का मानना है कि जब बिजली कंपनियों के पास इतना बड़ा सरप्लस मौजूद है, तो भविष्य में भी उपभोक्ताओं को स्थायी राहत दी जानी चाहिए। फिलहाल जनवरी में मिलने वाली 2.33 प्रतिशत की छूट को नए साल की पहली सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

The iPhone Obsession
Crime News homeslider Maharastra

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

The iPhone Obsession: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित तौर पर महंगा iPhone खरीदने की जिद को लेकर 19 वर्षीय युवक का अपने पिता से विवाद हुआ। इसके बाद युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। उसे समझाने और बचाने के लिए पहुंचे माता-पिता भी हादसे […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब ऐप से बुकिंग में मनमानी पर लगाम

यूपी में एग्रीगेटर नीति 2026 लागू, यात्रियों-ड्राइवरों के लिए नए मानक तय आवेदन से लाइसेंस तक स्पष्ट नियम, सुरक्षा जमा से कंपनियों की जवाबदेही तय ऐप आधारित यात्री परिवहन के साथ डिलीवरी-लॉजिस्टिक सेवाएं भी दायरे में ड्राइवरों के हित के लिए पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस Lucknow:  योगी […]

Spread the love
Read More