उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही भावुक हुई पीड़िता

supreme court
  •  उन्नाव बोली– कुलदीप सेंगर को फांसी दिलाए बिना नहीं रुकेगी मेरी लड़ाई

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले ने पीड़िता और उसके परिवार को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित किया गया था। इस फैसले के बाद पीड़िता की आंखें भर आईं और उसने साफ कहा कि उसकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस आदेश की समीक्षा आवश्यक है। इसके साथ ही कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

फैसले के बाद पीड़िता की प्रतिक्रिया

कोर्ट से बाहर निकलते ही पीड़िता ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा था। मेरी लड़ाई अब भी जारी रहेगी और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि दोषी को मौत की सजा मिले।” उसकी मां ने भी अदालत का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला न्याय की दिशा में बड़ा कदम है।

पीड़िता की मां ने कहा, “मेरी बेटी ने बहुत कुछ सहा है। हम चाहते हैं कि उसे पूरा न्याय मिले और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।” दोनों मां-बेटी ने अदालत के फैसले को उम्मीद की किरण बताया।

पाकिस्तान का पूर्व मेजर आदिल राजा आतंकी क्यों घोषित हुआ?

 

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा था कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि दोषी को वापस जेल भेजा जाएगा। वहीं महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने भी कहा कि पीड़िता मजबूत है और अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती है।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

सुनवाई से एक दिन पहले पीड़िता और उसकी मां ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें डर नहीं है, लेकिन निष्पक्ष लड़ाई के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी है।

पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी सुरक्षा दी जाए, जिससे वह बिना डर के न्याय की लड़ाई लड़ सके।

Spread the love

Amit Shah Birthday
homeslider National

RSS से BJP अध्यक्ष और गृह मंत्री तक, ऐसा रहा अमित शाह का सफर

Amit Shah Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर 2026 को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय राजनीति में संगठनात्मक रणनीति और चुनावी प्रबंधन के लिए पहचाने जाने वाले अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। आगे चलकर वह भारतीय जनता […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Uttar Pradesh

शिक्षक MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी ताकत

गोरखपुर विवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने किया डॉ. संजयन त्रिपाठी का किया समर्थन कहा- सपा सरकार में ही हुआ शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों के हित में होगी डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत- प्रोफेसर चितरंजन मिश्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

Today’s Horoscope : प्यार में बढ़ेंगे कदम, शादी के फैसले में बरतें सावधानी!

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेमियो के जीवन की परेशानी आज दूर होने की संभावना है। जीवन साथी से आज किसी भी तरह की बहस न करें तो बेहतर होगा। घरेलू काम को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। वृषभ : लव पार्टनर के साथ कोई […]

Spread the love
Read More