घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पंद्रह गाड़ियों की टक्कर

Noida 1

नया लुक डेस्क | शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कम विजिबिलिटी की वजह से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक के बाद एक करीब पंद्रह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे दादरी थाना क्षेत्र के समाधिपुर गांव के पास हुआ। एक वाहन जब दासना की ओर से पलवल की तरफ जा रहा था, तभी अचानक घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालक ने गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी उससे टकरा गई। कुछ ही मिनटों में पीछे से आने वाली कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं और यह टक्कर चेन एक्सीडेंट में बदल गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के अनुसार, आधी रात से सुबह 9 बजे तक दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर रह गई थी। हालांकि दिनभर हल्के कोहरे की संभावना जताई गई थी, लेकिन अचानक इतनी कम विजिबिलिटी ने ड्राइवरों को संभलने का मौका नहीं दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 के जरिए दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर EPE पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। सुबह 9:30 बजे के बाद विजिबिलिटी में सुधार हुआ, जिससे हालात सामान्य हो सके। हादसे के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट घटाने की एडवाइजरी जारी की। 15 दिसंबर से हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी/घंटा से घटाकर 75 किमी/घंटा कर दी जाएगी। वहीं भारी वाहनों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 60 किमी/घंटा और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 50 किमी/घंटा तय की गई है।

Spread the love

Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More
Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More
Siddharthnagar
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई मां, बेटी को चुप कराने के लिए कराया दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर FIR Daughter raped in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। पीड़िता के पिता की […]

Spread the love
Read More