एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी: एक करोड़ की अवैध MDMA बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Untitled 20 copy 3
  • एक कुंतल दस किलो अवैध MDMA, दो लेबोरेट्री रिएजेंट कांच की बोतल दो वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन व एक मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी नारकोटिक टीम ने भदोही से एक करोड़ रुपए की मादक पदार्थ (MDMA) के साथ शनिवार को एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर के पास से एक कुंतल दस किलो अवैध MDMA, दो लेबोरेट्री रिएजेंट कांच की बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन व एक मोबाइल फोन बरामद हुई है। ANTF की डीएसपी डॉ बीनू सिंह के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद भदोही में कुछ तस्कर सक्रिय हैं और अलग-अलग के मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एएनटीफ टीम को लगाया गया था।

अफसरों का निर्देश मिलते ही ANTF के इंस्पेक्टर दर्शन यादव टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भदोही जिले सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित महजूदा गांव के पास एक व्यक्ति मौजूद है जिसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ (MDMA) है जो कहीं बेचने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर दर्शन यादव टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रवीण शेखर, हेड कांस्टेबल संगम पटेल, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद खां, कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर, महिला कांस्टेबल प्रतिभा शुक्ला के अलावा इंस्पेक्टर सुरियावां राजेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजकेश भारती व कांस्टेबल पवन याद के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध हालात में खड़े तस्कर को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर दर्शन यादव के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित महजूदा गांव निवासी विजय कुमार दुबे बताया। एएनटीफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एसकी एक फर्म जिसका नाम लक्ष्मण नारायण ट्रेडिंग है। जिसमें वह PV KURMA INTERNATIONAL नाम की कंपनी जो जनपद उन्नाव में है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वहां से केमिकल मंगवाकर अपनी फर्म में MDMA बनाने में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार किया है।

Spread the love

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More