मुस्लिम लड़की ने हिंदू-बॉयफ्रेंड से की मंदिर में शादी, परिवार से जान का डर

Untitled 26 copy 1

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया है। एक मुस्लिम युवती ने आठ दिसंबर को अपनी मर्जी से हिंदू युवक राहुल के साथ दिल्ली के एक मंदिर में सात फेरे लिए और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के फौरन बाद दोनों ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें युवती ने सिंदूर और मंगलसूत्र लगा हुए। साफ-साफ कहा कि मैं बालिक हूं, किसी के दबाव में नहीं हूं। मैंने राहुल से अपनी खुशी से शादी की है।

वीडियो में युवती डरी-सहमी आवाज में आगे बोली कि मेरे घरवाले इस शादी से बहुत गुस्सा हैं। हमें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हम दोनों अभी कहीं छिपकर रह रहे हैं। अगर पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। तो कभी भी कुछ भी हो सकता है। मैं दनकौर पुलिस और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि हमें जल्द से जल्द प्रोटेक्शन दें।

वीडियो में शादी की कुछ तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जिसमें दुल्हन साड़ी और दूल्हा शेरवानी में नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दनकौर थाना प्रभारी ने बताया  कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, तुरंत दोनों की सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा और परिवार वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई होगी। फिलहाल प्रेमी जोड़ा अज्ञात जगह पर छिपा हुआ है और पुलिस का इंतजार कर रहा है।  यह मामला एक बार फिर प्यार और धर्म के बीच खींची गई लकीरों को चुनौती दे रहा है।

Spread the love

Nautanwa Development Works
Uttar Pradesh

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में नवनिर्मित सडक का किया लोकार्पण

विधायक निधि से कराया कार्य उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Development Works: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 में 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। स्थानीय निवासियों की यह मांग लंबे समय से ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से की जा रही थी, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल सीमा पर कबाड़ तस्करी का बड़ा खेल, संरक्षण के आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित कबाड़ तस्करी को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में कबाड़, पुराने मोटर पार्ट्स तथा अन्य सामग्री की अवैध आवाजाही का एक संगठित नेटवर्क लंबे समय […]

Spread the love
Read More
Noida to Jewar Airport bus service
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, नोएडा-जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Noida to Jewar Airport bus service : उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र को जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत […]

Spread the love
Read More