शामली: पचास हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में ढेर

WhatsApp Image 2025 12 09 at 1.52.40 PM

कई संगीन मुकदमे के मामले चल रहा था फरार

दर्ज थे 28 मुकदमे, सिपाही भी हुआ घायल

पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पचास हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। शामली में मंगलवार को एनकाउंटर में ढेर हुए कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा लूट, डकैती, चोरी व नकबजन जैसी संगीन वारदातों में काफी दिनों से फरार चल रहा था। समयदीन अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर था और शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना व जयपुर राजस्थान राज्य में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। मुठभेड़ में कांस्टेबल अनुज यादव भी घायल हुआ है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल, एक पिस्टल नाइन एमएम, एक अवैध तमंचा व भारी मात्रा में अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद हुए हैं। समयदीन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कुल 28 मुकदमे दर्ज थे।

मूल रूप से कर्नाटक व हाल पता शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला रायजादगान निवासी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इंस्पेक्टर थाना भवन बिजेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर में कुछ लोग बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मौजूद हैं। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस सूचना थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसौदिया सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पकड़ने के लिए जैसे ही घेरेबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से समयदीन उर्फ सामा घायल हो गया।, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से सिपाही अनुज यादव भी जख्मी हो गया। पुलिस बदमाश और घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हिस्ट्रीशीटर समयदीन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश के अन्य साथी मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
इंस्पेक्टर थाना भवन बिजेंद्र सिंह के मुताबिक समयदीन उर्फ सामा शातिर किस्म का अपराधी था और इसके खिलाफ शामली, तीन, तेलंगाना में तीन, कर्नाटक में एक सहित कुल सात मुकदमे में फरार चल रहा था। इसके अलावा लूट, डकैती, चोरी व नकबजन सहित कुल 28 मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश समयदीन उर्फ सामा वर्तमान में कैथल हरियाणा में किसी महिला मित्र के साथ रह रहा था। इंस्पेक्टर थाना भवन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि समयदीन अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर था और इसकी गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Spread the love

Maharajganj
Health Uttar Pradesh

PNC/NHI द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Hospital Road closed: 5 अगस्त 2026! महराजगंज जनपद के फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 नौतनवा- सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के समीप NHI/PNC द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप […]

Spread the love
Read More
West Indies vs Pakistan
Sports Uttar Pradesh

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर

WI vs PAK टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा West Indies vs Pakistan 2nd Test:  वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अब बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मैच पूरी तरह संतुलन पर नजर आ रहा है। पूरे […]

Spread the love
Read More
Chandauli Salary Dispute
Education Uttar Pradesh

वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

नेशनल इंटर कॉलेज में बवाल Chandauli Salary Dispute: नेशनल इंटर कालेज , सैयदराज में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिचारक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से विद्यालय परिसर और शिक्षा विभाग में अफरा तफरी मच गई। बच्चे भयभीत होकर स्कूल से बाहर निकल गए। विद्यालय को बंद कर दिया […]

Spread the love
Read More