एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोड शेयर साझेदारी फिर से की बहाल

Untitled 23 copy 11
  • भारत-कनाडा कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कोड शेयर समझौता दोबारा शुरू

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोड शेयर समझौते को फिर से बहाल किया है। इस पार्टनरशिप से भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस समझौते से यात्रियों को दोनों नेटवर्क पर ज्‍यादा विकल्प और आसान एक्सेस मिलेगा। एयर इंडिया ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि एयर कनाडा के साथ कोडशेयर समझौता को फिर से शुरू किया गया है, ताकि वैंकूवर, लंदन हीथ्रो के रास्ते कनाडा के छह शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सके। एयरलाइंस ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह समझौता दो दिसंबर से प्रभावी होगा। एयरलाइंस इस समझौते के तहत अपने ग्राहकों को वैंकूवर और लंदन के गेटवे के अलावा कनाडा में छह जगहों तक आसान एक्सेस दे सकेगी। इससे उसके यात्री वैंकूवर और हीथ्रो एयरपोर्ट के जरिए कनाडा के छह शहरों तक एयर इंडिया की वेबसाइट से एआई कोड के साथ टिकट बुक करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

देश के ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी

इस फिर से शुरू किए गए कोडशेयर के जरिए एयर इंडिया के ग्राहक अब कनाडा की छह जगहों, वैंकूवर के जरिए कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल और हैलिफैक्स और लंदन हीथ्रो के जरिए वैंकूवर और कैलगरी तक आसानी से पहुंच पाएंगे। इसके बदले में एयर कनाडा के ग्राहकों को दिल्ली के जरिए अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि के लिए आसान कनेक्टिविटी के साथ-साथ लंदन हीथ्रो के जरिए दिल्ली और मुंबई में और एंट्री पॉइंट के साथ पूरे भारत में बेहतर एक्सेस मिलेगा।

कंपनी ने कहा कि दोनों एयरलाइनों को मिलाकर यात्रा करने वाले यात्री सिंगल-टिकट सुविधा, यूनिफाइड बैगेज अलाउंस, और दोनों नेटवर्क पर माइल्स व पॉइंट्स कमाने और रिडीम करने की सुविधा का फायदा उठाते रह सकते हैं। यह नई पार्टनरशिप भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करती है, जिससे यात्रियों को दोनों नेटवर्क पर ज़्यादा विकल्प, सुविधा और आसान एक्सेस मिलता है। एयरलाइंस के मुताबिक एयर इंडिया के महाराजा क्लब के एलीट मेंबर्स को एयर कनाडा की फ्लाइट्स पर स्टार अलायंस गोल्ड की खास सुविधाएं मिलती रहेंगी, जिसमें प्रायोरिटी सर्विस, लाउंज एक्सेस और एक्स्ट्रा बैगेज शामिल हैं। रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद कोडशेयर फ्लाइट्स धीरे-धीरे दोनों एयरलाइंस के चैनल्स और दुनियाभर के ट्रैवल पार्टनर्स के साथ बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business Science & Tech

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज की मांग, जानें शिकायत का तरीका

UPI Extra Charge:  देश में डिजिटल पेमेंट का चलन लगातार बढ़ रहा है और UPI आज करोड़ों लोगों के रोजमर्रा के भुगतान का अहम हिस्सा बन चुका है। किराना दुकान से लेकर रेस्टोरेंट और ऑनलाइन सेवाओं तक, लोग तेजी से UPI के जरिए भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में कई बार ग्राहकों को ऐसी स्थिति […]

Spread the love
Read More
Business Lifestyle

देशभर में बैन होगा ‘सस्ता’ पनीर? त्योहारों से पहले FSSAI का बड़ा एक्शन

Analog cheese: अगर आप बाजार, होटल या रेस्टोरेंट में पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। त्योहारों के सीजन से पहले एनालॉग पनीर (Analogue Paneer) को लेकर फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने सख्ती बढ़ा दी है। कई राज्यों में इस तरह के उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई के […]

Spread the love
Read More
Business

सोने के गहने खरीदने से पहले जान लें नया नियम

Gold hallmarking: त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब ज्वेलर्स को सोने की एक वस्तु की हॉलमार्किंग के लिए 45 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे। यानी […]

Spread the love
Read More