कैटरीना कैफ मां बनने के सात दिन बाद अस्पताल से लौटीं घर

Untitled 20 copy 7

नई दिल्ली। अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल हाल ही में माता-पिता बने हैं। सात नवंबर को कैटरीना ने मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के सात दिन बाद अब कैटरीना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खास बात यह है कि अभिनेत्री बाल दिवस के दिन अपने नन्हें बेटे को लेकर घर लौटीं और इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी और नवजात बेटे का खास ख्याल रखते नजर आए। दोनों बेहद शांत और निजी अंदाज़ में अस्पताल से बाहर निकले, जिससे यह साफ झलकता है कि वे अपने बच्चे की प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग हैं। कैटरीना को घर ले जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए गए थे। बेटे के जन्म की घोषणा कपल ने सात नवंबर को सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्ट के साथ की थी। उन्होंने लिखा था, हमारी खुशियों की सौगात आ गई है… खूब सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। सात नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की। इस संदेश के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और फैन्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़े

तान्या मानिकतला ने अमृता शेरगिल की बायोपिक से जुड़ी खबरों पर दी सफाई

कैटरीना और विक्की ने नौ दिसंबर, 2021 को राजस्थान में एक निजी और भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने मातृत्व और पितृत्व की इस नई यात्रा की शुरुआत की है। दोनों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कपल इन दिनों अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर पूरी तरह फोकस कर रहा है और जल्द किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट पर लौटने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है। फैंस अब उत्सुक हैं कि कैटरीना कब अपने बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करेंगी, लेकिन फिलहाल कपल अपने छोटे से परिवार के साथ इस नए सुखद अध्याय का आनंद उठा रहा है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

रजत दलाल ने थार से हटाई कार, 45 मिनट तक किया था इंतजार

Rajat Dalal Parking Controversy : ‘बिग बॉस 18’ फेम और यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह अपनी थार से एक कार को टक्कर मारकर रास्ते से हटाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला फरीदाबाद के एक पार्किंग एरिया का […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

The Paradise: नानी और कीर्ति सुरेश की एनर्जी ने मचाया धमाल, ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज

Mumbai: नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के दूसरे गाने ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो खास अंदाज में रिलीज किया गया। इस गाने की लॉन्चिंग अमेरिका के डलास में मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान की गई। इस मौके […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत

mirzapur the movie  : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सितारे अली फजल और दिव्येंदु रिलीज से पहले एक खास दावत के जरिए जश्न मनाने की तैयारी में हैं। […]

Spread the love
Read More