तान्या मानिकतला ने अमृता शेरगिल की बायोपिक से जुड़ी खबरों पर दी सफाई

Untitled 11 copy 9

लखनऊ। हाल ही में अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ-साथ प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल की बायोपिक ‘अमरी’ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि अनन्या को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है और उनकी जगह ‘किल’ फेम तान्या मानिकतला को साइन किया गया है। अब तान्या ने इन चर्चाओं पर खुद खुलकर प्रतिक्रिया दी है। तान्या ने अफवाहों पर लगाई रोकएक अखबार को दिए इंटरव्यू में तान्या मानिकतला ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई है। हमें अमृता शेरगिल की बायोपिक प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, मैं इस पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं। उनका यह बयान साफ करता है कि ‘अमरी’ से जुड़ी कास्टिंग अफवाहें फिलहाल महज अटकलें हैं। ‘अमरी’ अमृता शेरगिल की जिंदगी पर आधारितफिल्म ‘अमरी’ भारतीय कला जगत की महान चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने चित्रों में भारतीय समाज, स्त्री भावनाओं और जीवन के यथार्थ को गहराई से उकेरा था। 28 साल की उम्र में 1941 में उनका निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने भारतीय आधुनिक कला को नई दिशा दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम 2023 में शुरू किया गया था। अनन्या पांडे के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए विक्की कौशल, जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकारों से भी संपर्क किया गया था। अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा, तो इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग भारत, हंगरी और फ्रांस में शुरू हो सकती है। ‘अमरी’ में अमृता शेरगिल के कला से गहरे संबंध, उनके निजी संघर्षों और भारतीय आधुनिकता पर उनके प्रभाव को संवेदनशीलता से चित्रित किया जाएगा। अब देखना होगा कि फिल्म की फाइनल कास्टिंग को लेकर मेकर्स कब आधिकारिक घोषणा करते हैं। ( हिन्दुस्थान समाचार)

Mumbai
Entertainment

सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो में बॉलीवुड और अध्यात्म पर की बात

Mumbai: लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, उद्यमिता, OTT कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी का यह वीडियो पॉडकास्ट यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। बातचीत […]

Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

रिलायंस फाउंडेशन 10 लाख लड़कियों को देगा हुनर और करियर के अवसर

Mumbai: देश की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की है। इस पहल के तहत 14 से 20 वर्ष की लड़कियों को जीवन कौशल, डिजिटल जानकारी, वित्तीय जागरूकता और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में प्रशिक्षित […]

Read More
Mumbai
Entertainment

नवरात्रि पर सोनी पल लाएगा ‘महोत्सव आदि शक्ति का’

Mumbai: नवरात्रि के पावन अवसर पर सोनी पल दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘महोत्सव आदि शक्ति का’ लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा, उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और देशभर में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों की विशेषताओं को दर्शाया जाएगा। 10 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण 11 […]

Read More