बंथरा में भीषण अग्निकांड किराना दुकान और गोदाम स्वाहा

Untitled 11 copy 7

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक किराना की थोक दुकान और गोदाम में आग लग गई। आग इतनी फैल चुकी थी कि दमकल की 4 गाड़ियों ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बिल्डिंग में ऊपर रह रहे परिवार ने किसी तरह पड़ोस की छत के रास्ते नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के मुताबिक बंथरा कस्बे में कानपुर रोड किनारे पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। इसके बेसमेंट और भूतल पर उनकी ‘मंगलम ट्रेडर्स’ नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम है। ऊपरी मंजिल पर दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम पूरी परिवार किसी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वे रात करीब 12 बजे घर लौटकर आए और सब लोग सो गया। देर रात लगभग पौने दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। संतोष गुप्ता ने बाहर निकलकर देखा, तो बेसमेंट से तेज धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं।

ये भी पढ़े

गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

आग की लपटें देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सभी सदस्यों को जाग गए और जान बचाने के लिए बगल के मकान की छत के रास्ते फांदकर सुरक्षित बाहर निकाले। आग की लपटें बढ़ती देख इलाके के सैकड़ों लोग जमा हो गए और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 10 गाड़ी पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित व्यापारी परिवार के अनुसार, इस घटना में किराना सामग्री, फर्नीचर और महत्वपूर्ण कागजात सहित 80 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

Spread the love

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Katihar
Bihar Crime News

राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत

Katihar: रक्षाबंधन के त्योहार के बीच बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित कमलाघाट में शनिवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर […]

Spread the love
Read More
Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More