गाय का कटा सिर मिला, देखते ही हिन्दुवादी संगठनों ने किया बड़ा बवाल

  • मुसलमानों के प्रति भड़का आक्रोश, कभी भी यहाँ हो सकता है विवाद,

लखनऊ। बदायूं में बुधवार को एक खेत में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। इसकी जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के 100 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए। कटे हुए सिर को अपने सिर पर रखकर पैदल मार्च निकाला, फिर बरेली हाईवे जाम कर दिया और हंगामा करने इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

कटा सिर कब्जे में लेने की कोशिश की तो तीखी बहस हो गई। डेढ़ से दो घंटे बाद काफी समझाने के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। इसके 10 घंटे बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान असलम, मुजाहिद और शाहरुख के रूप में हुई है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुंवरगांव स्थित BRB स्कूल के पीछे खेत में बुधवार दोपहर 3:30 बजे गाय का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। सूचना पर 3:45 बजे हिंदूवादी संगठनों हिंदू जागरण मंच, शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान, राष्ट्रीय बजरंग दल और पीएफए के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। आसपास देखा तो खेत में छह-सात गोवंश के अवशेष मिले। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने गाय का कटा सिर पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। लेट लतीफी और लापरवाही के खिलाफ में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

गोवंश लहूलुहान सिर गोसेवक प्रशांत शर्मा ने अपने सिर पर लादा और क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। शाम पाँच बजे कार्यकर्ताओं ने बरेली हाईवे जाम कर दिया। बीच सड़क पर सिर रखकर पुलिस से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। चार थानों की पुलिस-पीएसी पहुंची, छावनी बना हाईवे सूचना पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। पास में ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए चार थानों (कोतवाली नगर, सिविल लाइन, उमरगांव और बेनावर) की पुलिस और एक कंपनी पीएसी बुलाई गई। 150 पुलिसकर्मियों ने हाईवे को छावनी में तब्दील कर दिया। डेढ़ घंटे चला प्रदर्शन, अवशेषों को दफनाया हिंदूवादी संगठनों का करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चला। जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शाम 6:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य कराया। शाम सात बजे हिंदूवादी संगठनों के लोग गोवंश के अवशेषों को बरेली हाईवे के किनारे स्थित बारा पत्थर आरबोरेटम के पास लेकर पहुंचे। जहां पूरे विधि-विधान के साथ अवशेषों को दफनाया गया।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

10 घंटे बाद रात 1:30 बजे मुठभेड़, तीन गिरफ्तार रात में 1:30 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में गोवध के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कुंवर गांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव निवासी असलम, मुजाहिद और शाहरुख के रूप में हुई है। इनमें से दो के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार और 18 अक्टूबर को भी मिले थे अवशेष हिंदूवादी नेता विकेंद्र शर्मा ने बताया चार अक्टूबर और 18 अक्टूबर को भी क्षेत्र में गोवंशों के अवशेष मिले थे। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र में गोवध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, पर गोवध करने वालों को पुलिस संरक्षण देने का काम कर रही है। बता दें कि एक महीने पहले कोतवाली सहसवान क्षेत्र में भी लगातार दो दिनों में कई गोवंश अवशेष मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने बहारे आलम नामक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More