पुलिसिया लापरवाही के चलते एक साथ इतने किन्नरों की जान सांसत में…

Untitled 7 copy 18
  • एक साथ 28 ने पिया जहर, सकते में प्रशासन
  • दो गुटों में चल रहा था पुराना विवाद
  • किन्नरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • हालत स्थिर, मामले के पीछे पुलिस की लापरवाही

इंदौर। आपसी गुटबाजी और विवादों के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 28 किन्नरों ने फिनाइल पी लिया। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस मामले में किन्नरों ने दो मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए और इसके कुछ ही घंटों के बाद 24 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। किन्नरों ने बताया कि तीन महीने पुरानी घटना के बाद दोनों आरोपियों का उनके घर आना-जाना बढ़ गया और उन दोनों ने डेढ़ लाख रुपये भी वसूले थे।

बीते कुछ महीनों से संपत्ति को लेकर पायल गुरु और सीमा गुरु के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों के गुटों के बीच कई बार झगड़े भी हुए थे। ये मामला पुलिस तक भी पहुंचा था और इसको लेकर एक एक विशेष जांच दल भी गठित की गयी थी पर एक बड़े अफसर का ट्रांसफर होते ही एसआईटी भी चुप बैठ गई।

ये भी पढ़े

विक्की-कैट के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कौशल ने किया धीरे से इशारा…

इस घटना के सिलसिले में थाना पुलिस ने बताया कि हाल ही में एक किन्नर ने शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत पर किन्नर ने बताया था कि मई को उसके डेरे के गुरु के खिलाफ एक केस हुआ था। इसी मामले को लेकर जून में दो पत्रकार पंकज जैन और अक्षय उसके डेरे पर आए थे। आरोप है कि दोनों ने पहले धमकाया और फिर बाद में दुष्कर्म किया। वहीं नेहा नामक एक किन्नर ने बताया कि बीच में किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद दो पत्रकारों का इनके घर में आना जाना बढ़ने लगा।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

दोनों किन्नर को ब्लेकमेल करते थे। इन्होंने एक किन्नर के साथ रेप भी किया। रेप की घटना तीन महीने पहले की है। नेहा ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि आज किन्नर भी सुरक्षित नहीं है, अक्षय और पंकज ने अपराध किया है। उन्हें सजा मिले. इन्होंने किन्नर से डेढ़ लाख भी लिए हैं। पुलिस का कहना है कि किन्नरों द्वारा घर में सफाई के लिए इस्तेमाल किए जानेवाला फिनाइल पिया गया था। सभी की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

Spread the love

Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More
Chitrakoot
homeslider Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ का खौफ! मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर, 50 गांव अलर्ट पर

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी तिरहार क्षेत्र में यमुना की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे राजापुर, पहाड़ी और सरधुवा क्षेत्र के नदी किनारे बसे 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा […]

Spread the love
Read More