शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद पर जानलेवा हमला

Untitled 7 copy 14
  • लोगों में भारी आक्रोश, नाराज़ समर्थक धरने पर बैठे
  • तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया है। गनीमत रही कि हमले में मौलाना को कोई चोट नहीं पहुंची। लेकिन, उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। मौलाना ने कहा-शीशा तोड़कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। कि तभी कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौलाना कल्बे जवाद और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं विरोधी पक्ष के लोगो ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अफसरों ने संभाल लिया।

वहीं मौलाना कल्बे जवाद के समर्थकों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। हालांकि इस बाबत पुलिस के आलाधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित कर्बला अब्बास बाग में हो रहे एक अवैध निर्माण को देखने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद पर और उनकी वाहन पर हमला बोल दिया।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी…

मौलाना कल्बे जवाद का कहना है कि इससे पहले उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया था इसके बाद अब विभाग बेखबर रहा, नतीजतन सोमवार शाम हो रहे अवैध निर्माण को देखने जा रहे थे कि पहले से वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि शांति-व्यवस्था बनी रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More