हाईकोर्ट के निर्देश पर नौतनवां तहसील प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

Untitled 2 copy 20
  • महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवलिया में 16 एअर जमीन पर अतिक्रमण का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले में बुधवार को एक बार फिर प्रशासनिक सख्ती का नजारा देखने को मिला, जब नौतनवां तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट के निर्देश पर परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवलिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसके तहत करीब 16 एयर (4 डिसमिल) सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

जानकारी के मुताबिक, गंगवलिया गांव में पिछले लगभग छह दशकों से सरकारी विद्यालय और सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पक्के और कच्चे मकान बना रखे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस देने के बावजूद कब्जाधारियों ने निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलवाकर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़े

फिरोजाबाद जेल में भी हुई बंदी की जमकर धुनाई

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 485, 491 और 492 की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह जमीन सरकारी स्कूल और सार्वजनिक मार्ग के लिए दर्ज थी, जिस पर लंबे समय से कब्जा था। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि आम नागरिकों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love

Health Committee
Purvanchal

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी  Health Committee जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक: 25 जून 2026 को आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, NCD  स्क्रीनिंग, आभा आईडी, संस्थागत प्रसव, ई–संजीवनी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा […]

Spread the love
Read More
Couples in love
homeslider Purvanchal

बंद कमरे में कथित प्रेमी जोड़ों की बेरहमी से पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Couples in love सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर में कथित प्रेमी जोड़े के साथ बंद कमरे में बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई […]

Spread the love
Read More
आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More