चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित

Untitled 4 copy 32
  • सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित चौथा बाल मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला (राजेंद्र विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय  राय द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में मेले का संयोजक सुधीर सिंह को बनाने की भी घोषणा हुई। बैठक के बारे में मंजू सिंह ने बताया कि बाल मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई। 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन होगा और 20 नवंबर को इसका समापन समारोह होगा।

बैठक में विधायक राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जो भी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें गूगल फार्म भरना होगा। बहुत जल्द गूगल फार्म सभी स्कूलों को भेज दिया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा और निजी तौर पर उनसे संपर्क भी साधा जाएगा।

मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सातों दिन अलग-अलग आयु समूह के बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हर संध्या स्टेज शो होगा। बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में एसपी सिंह, मंजू सिंह, अमृता मिश्रा, पुष्प लता सेनापति, श्याम जी, हेमंत पाठक आदि शामिल थे।

Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand Weather

झारखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट, बेतहाशा बारिश, वज्रपात, तेज हवा और नदियों में उफान का खतरा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में करीब 13 मिमी, जबकि बोकारो और हजारीबाग में क्रमशः 80 और 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार यानी एक सितंबर को भी रांची समेत झारखंड […]

Read More
Jharkhand

झारखंड में मांस बेचने के लिए अब NOC अनिवार्य

मंत्रिपरिषद ने झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन-2026 को दी मंजूरी Jharkhand Municipal Regulation 2026 : झारखंड के शहरी इलाकों में मांस और मीट उत्पादों का कारोबार करने वालों के लिए अब नियम और सख्त होने जा रहे हैं। राज्य मंत्रिपरिषद ने ‘झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन फॉर इश्यू ऑफ नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट फॉर फूड बिजनेस ऑपरेटर्स एंगेज्ड इन मैन्युफैक्चर, प्रोसेसिंग, […]

Read More