महराजगंज में गौशाला आश्रय स्थल की लापरवाही में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

Untitled 1 copy 58

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। उपजिलाधिकारी निचलौल एवं खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा की पत्र संख्या 4844 एस0टी0 25 सितम्बर 2025 के अनुसार, गौशाला आश्रय स्थल मदनपुरा में अनियमितताओं की जांच की गई। जांच में पाया गया कि एक मृत पशु था, जिसे एम्बुलेंस बुलाकर पोस्टमार्टम और दाह संस्कार के लिए भेजा गया। वहीं दो बीमार पशुओं का इलाज भी पर्याप्त रूप से नहीं किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि मृत पशु की सूचना समय पर उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई, और उसका दाह संस्कार एवं पोस्टमार्टम भी विलंब से कराया गया। बीमार पशुओं का उपचार संतोषजनक ढंग से नहीं किया गया, जिससे आश्रय स्थल की वर्तमान स्थिति गंभीर बनी रही।

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

चारा रूम में लगभग 20 बोरी साइलेज मौजूद थे, लेकिन अन्य पशु आहार के संबंध में पूछने पर केयर टेकर ने कहा कि वह ग्राम प्रधान के घर पर रखा गया है। इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जांच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम पंचायत अधिकारी श्री कौशलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने अपने दायित्वों का पालन करने में लापरवाही बरती और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। विभागीय समीक्षा बैठकों में उनकी प्रगति हमेशा असंतोषजनक रही है। इसके परिणाम स्वरूप, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी महराजगंज के निर्देश पर कौशलेन्द्र कुमार कुशवाहा को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता, मंहगाई भत्ता और अन्य वेतन मानदंड नियम-63 के अनुसार दिया जाएगा। निलंबन काल में वह कार्यालय से अटैच रहेंगे और जांच अधिकारी पृथक रूप से नियुक्त किए जाएंगे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More