एक पीड़ित ने राजेश पाण्डेय के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई

fraudsters
  • पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
  • करीब एक बिसवा जमीन के नाम पर हुई ठगी का मामला
  • इससे पहले गोमतीनगर थाने में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां और भाई के खिलाफ 14 करोड़ ठगी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जमीन के नाम पर ठगी किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अदालत के आदेश पर विकास खंड निवासी कारोबारी ठाकुर सिंह मनराल की तहरीर पर पुलिस ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां और भाई के खिलाफ करोड़ों की हुई ठगी के मामले में पुलिस इसे सुलझा भी नहीं पाई थी कि गोमतीनगर थाने में गोमतीनगर निवासी मुन्ना लाल प्रसाद ने राज इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश पाण्डेय और उनकी सहयोगी संजीदा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी राजेश पाण्डेय ने प्लाट देने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है।
गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाले मुन्ना लाल प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गोमतीनगर क्षेत्र मेसर्स राज इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश पाण्डेय नाम का शख्स है। आरोप है कि मुन्ना लाल प्रसाद ने राजेश पाण्डेय द्वारा चलाई जा रही प्लाटिंग योजना में प्लाट लेने के लिए बुक कराया।

मुन्ना लाल प्रसाद ने बुकिंग के लिए रकम दी, लेकिन न तो उसे प्लाट मिला और न ही रकम वापस किया। कुछ दिनों तक दौड़ने के बाद मुन्ना लाल को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार बन गया है। पीड़ित मुन्ना लाल की तहरीर पर राजेश पाण्डेय और उसकी सहयोगी संजीदा के खिलाफ ठगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More