आलमबाग:पुलिस ने लखीमपुर-खीरी से अगवा किए गए दोनों बच्चे सकुशल बरामद

Untitled 5 copy 9
  • अपहरणकर्ता गिरफ्तार, मांगी थी दस लाख रुपए की फिरौती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुंडे, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आलमबाग क्षेत्र स्थित वीजी कॉलोनी की घनी आबादी में गुरुवार भरी दोपहरी में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों को बेखौफ बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहर्ता बच्चों लेकर लखनऊ से बाहर जनपद लखीमपुर-खीरी लेकर भाग चुके थे। पुलिस ने बहादुरी दिखाई और दोनों बच्चों को लखीमपुर-खीरी से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने सीतापुर जिले के सुजाब पुर मंगल पुरवा व हाल पता पटेल नगर आलमबाग निवासी 19 वर्षीय विजय शर्मा पुत्र त्रिभुवन लाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। आलमबाग क्षेत्र स्थित वीजी कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह व संजय यादव के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे कि इसी दौरान बदमाशों ने दोनों बच्चों को अगवा कर लिया था। घरवालों के होश उस समय उड़े जब अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती की मांग की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए और आनन-फानन में पुलिस की पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी इसी दौरान पुलिस को कुछ सुबूत मिले और अपहरणकर्ताओं की गर्दन तक पहुंच गई। पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को लखीमपुर-खीरी से सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पांच टीमें, 24 घंटे, दोनों बच्चे मुक्त

पुलिस की पांच टीमों ने 24 घंटे तक छानबीन की। लखनऊ से सटे सभी जिलों की खाक छानी और बच्चों को सकुशल मुक्त करा लिया। लखनऊ पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने सभी पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी है। आलमबाग क्षेत्र स्थित वीजी कॉलोनी से दिनदहाड़े दोनों बच्चों के अपहरण होने की घटना ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए थे। गुरुवार दोपहर घटना हुई कुछ देर बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस उस समय सकते में आ गई जब अपहरणकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह घरवालों से फोन कर दस लाख रुपए की फिरौती की मांग की।

अपने अपने लाड़लों को देख फफक पड़े माता-पिता

अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त हुए दोनों बच्चों को शुक्रवार देर शाम सहायक पुलिस उपायुक्त अभय प्रताप मल्ल कैंट के कार्यालय लाया गया। उनके माता-पिता व अन्य परिवारीजन भी साथ में थे। पुलिस टीम उन दोनों बच्चों को गोद लेकर आए तो घरवाले उनकी दहशत देख फफक पड़े। लोगों ने उनसे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन वह इतने खौफजदा थे कि कुछ बोल नहीं पा रहे थे। घरवालों ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें दुआएं दी।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More