काकोरी: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोडवेज बस खाई में गिरी

Untitled 5 copy 8
  • पांच लोगों की मौत, कई घायल
  • मंडलायुक्त रौशन जैकब सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर
  • टिकैत गंज के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज़ रफ़्तार से सवारी लादकर हरदोई जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मंडलायुक्त रौशन जैकब सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में कई लोगों के और मौत होने की खबर आ रही है, लेकिन अफसर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बस के भीतर फंसे यात्रियों को बचाने में जुटी हुई है। काकोरी क्षेत्र के टिकैत गंज में गुरुवार शाम तेज रफ्तार से सवारी लादकर हरदोई जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर आ रही है। हालांकि डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं बताया जा रहा है इस हादसे और लोगों की मौत होने की खबर आ रही है, लेकिन इस बाबत अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि बस चालक गुरुवार शाम कैसरबाग बस डिपो से 54 सवारी भरकर हरदोई जाने के लिए निकला था। बस जैसे ही काकोरी क्षेत्र के टिकैत गंज के पास पहुंची थी कि तभी तेज रफ़्तार होने की वजह से बस चालक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गए। यात्री चीख-पुकार मच गई।लोगों ने यात्रियों को निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही मंडलायुक्त रौशन जैकब सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य के लिए मातहतों को निर्देश दिए। पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More